भाजपा के स्थापना दिवस पर CM योगी का बड़ा ऐलान, बोले- अंबेडकर प्रतिमाओं पर लगवाएंगे छत्र

भाजपा के स्थापना दिवस पर CM योगी का बड़ा ऐलान, बोले- अंबेडकर प्रतिमाओं पर लगवाएंगे छत्र

गोरखपुर में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर में भाजपा का झंडा भी फहराया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में जहां भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं हैं, उनके ऊपर छत्र लगाया जाएगा। साथ ही संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।

जयंती पर सफाई और सम्मान का अभियान

सीएम योगी ने बताया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई करेंगे। जयंती के दिन प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और जहां प्रतिमाएं स्थापित हैं, उन पार्कों की बाउंड्री व सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।

गोरखपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल

गोरखपुर दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ ने रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके अलावा गोरखनाथ मंदिर में पार्टी का ध्वज फहराया और प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने डॉ. तेज प्रताप शाही कंप्यूटर लैब का उद्घाटन भी किया और उन्हें याद करते हुए भावुक हो गए।

राजनीतिक संदेश और चुनावी रणनीति

योगी का यह ऐलान राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए दलित वोट बैंक पर सभी दलों की नजर है। ऐसे में भाजपा का यह कदम एक रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

विपक्ष पर साधा निशाना

अपने संबोधन में योगी ने विपक्ष पर भी परोक्ष हमला किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए ‘राजनीतिक गंदगी’ को भी साफ करना जरूरी है। उन्होंने भाजपा की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने जो वादे किए, उन्हें पूरा करके दिखाया है और बिना भेदभाव के सभी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *