वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना नदी में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई अब भी लापता

वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना नदी में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई अब भी लापता

मथुरा के वृंदावन में 30 पर्यटकों से भरी प्राइवेट नाव यमुना नदी में पलट गई। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई।

मथुरा के वृंदावन (Vrindavan) में यमुना नदी में बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पंजाब से आए करीब 30 तीर्थयात्री नाव में सवार थे और दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद कई लोग नदी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू किया गया। मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह के मुताबिक अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 16–17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अन्य लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी है। राहत कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

पांटून पुल से टकराकर पलटी नाव

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नाव पांटून ब्रिज से टकरा गई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। तेज हवा भी एक कारण मानी जा रही है, क्योंकि उस समय करीब 31 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

प्रशासन और एजेंसियां सतर्क

NDRF की टीम को भी बुलाया गया है और गाजियाबाद से अतिरिक्त बल मौके पर पहुंच रहा है। करीब 50 स्थानीय गोताखोर भी सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।

CM योगी ने जताया दुख

घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और हृदय विदारक है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जाए और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *