नवरात्रि सिर्फ भक्ति और उपवास का पर्व नहीं है, बल्कि यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति का विशेष अवसर भी है। वास्तु शास्त्र मानता है कि इन नौ पवित्र दिनों में किए गए छोटे-छोटे उपाय कई गुना फलदायी होते हैं। आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा बताए गए 7 खास वास्तु टिप्स।
घर की साफ-सफाई से करें शुरुआत। नवरात्रि से पहले पूरे घर की गहराई से सफाई करें। टूटी-फूटी, बेकार और अनुपयोगी चीजें घर से बाहर निकालें। गंदगी और अव्यवस्था से निगेटिव एनर्जी बढ़ती है, जो आर्थिक और मानसिक समस्याओं का कारण बनती है।
वास्तु के अनुसार पूजा या कलश स्थापना पूर्व (East) या उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में करनी चाहिए। मां दुर्गा की प्रतिमा या फोटो भी इसी दिशा में रखें। यह दिशा पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह की मुख्य दिशा मानी जाती है।
मुख्य द्वार को बनाएं शुभता का प्रवेश द्वार मुख्य दरवाजे को साफ और सुसज्जित रखें। आम्रपल्लव, बंदनवार, तोरण लगाएं। दरवाजे के दोनों ओर दीपक जलाएं और रंगोली बनाएं – इससे लक्ष्मी का आगमन होता है।
नवरात्रि के दौरान हर शाम पूजा घर में घी या तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा घर के दक्षिण-पूर्व (South-East) कोने में दीपक रखने से अग्नि तत्व संतुलित होता है और निगेटिव ऊर्जा दूर होती है। अंधेरे कोनों में भी रोशनी रखें।
किचन में भी छुपा है समृद्धि का रहस्य किचन की साफ-सफाई पर ध्यान दें। अनाज का डिब्बा खाली न रखें, और उसे उत्तर-पश्चिम (North-West) में रखें। नमक और मसाले दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा में रखें – यह घर में स्थिरता लाता है।
तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में लगाएं और मनी प्लांट दक्षिण-पूर्व (South-East) में रखें। ये दोनों पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ धन और सौभाग्य आकर्षित करते हैं।
साउंड वाइब्रेशन का उपयोग करें नवरात्रि में घर में सुबह-शाम शंख बजाएं या घंटी घुमाएं। इससे घर की वायुमंडलीय ऊर्जा शुद्ध होती है और सकारात्मक कंपन फैलते हैं।
ये भी पढ़ें: https://jmdnewsflash.com/vastu-kitchen-colours-for-wealth-health-prosperity/
