SIR के बाद बड़ा बदलाव, यूपी में 2.5 करोड़ वोटर्स के नाम कटे, 84 लाख मतदाता बढ़े, जानें कैसे चेक करें अपना नाम

SIR के बाद बड़ा बदलाव, यूपी में 2.5 करोड़ वोटर्स के नाम कटे, 84 लाख मतदाता बढ़े, जानें कैसे चेक करें अपना नाम

SIR के बाद यूपी में वोटर्स की संख्या 13% घटी, अब 13.39 करोड़ मतदाता; वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपना नाम

उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 13% घटकर 13.39 करोड़ रह गई है। पहले जहां अक्टूबर 2025 में 15.44 करोड़ वोटर्स थे, वहीं अब फाइनल लिस्ट में 2.05 करोड़ नाम हटा दिए गए हैं। हालांकि 84 लाख नए मतदाताओं को भी जोड़ा गया है, जिससे कुल संख्या 13,39,84,792 हो गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नई सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7.30 करोड़ (54.54%) है, जबकि महिला मतदाता 6.09 करोड़ (45.46%) हैं। तीसरे लिंग के मतदाताओं की संख्या 4,206 दर्ज की गई है। इससे पहले जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 12.55 करोड़ वोटर्स थे, जिसमें 2.89 करोड़ नाम हटाए गए थे। बाद में इनमें से 84 लाख नामों को दोबारा जोड़ा गया।

ड्राफ्ट के बाद भी कटे लाखों नाम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार 6 जनवरी 2026 से अब तक 8,15,996 नाम और हटाए गए। इनमें 3.50 लाख लॉजिकल एरर वाले, 3.28 लाख गैर-मौजूद, 79 हजार डुप्लीकेट, 55 हजार मृत और 2,269 ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी उम्र 18 साल से कम पाई गई। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना रहा।

नाम कैसे चेक करें और क्या करें अगर नाम नहीं हो

मतदाता अपनी डिटेल Election Commission of India की वेबसाइट voters.eci.gov.in या ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। अगर नाम सूची में नहीं है, तो Form-6 भरकर नया पंजीकरण कराया जा सकता है। साथ ही, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत पहले जिला मजिस्ट्रेट और फिर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास तय समयसीमा में अपील करने का विकल्प भी उपलब्ध है।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *