टी20 इंटरनेशनल मैच में 500 रन बनना असंभव के बराबर है। इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। लेकिन हकीकत में ऐसा हो चुका है। एक टी20 इंटरनेशनल मैच ऐसा भी है, जिसमें 517 रन का असंभव रिकॉर्ड भी बन गया।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा नजारा शायद ही किसी ने सोचा होगा। महज 240 गेंदों के खेल में 500 से ज्यादा रन बन जाना असंभव लगता है, लेकिन 26 मार्च 2023 को सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले ने क्रिकेट की किताबों में नया इतिहास लिख दिया। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 517 रन ठोक दिए और बल्लेबाजों की आतिशी पारी ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
वेस्टइंडीज ने ठोका 258 का विशाल स्कोर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 मार्च 2023 को इस ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 258 रन का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया। वेस्टइंडीज के लिए जॉनसन चार्ल्स ने नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए सिर्फ 46 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेली। जॉनसन चार्ल्स ने 256.52 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए अपनी पारी में 10 चौके और 11 छक्के लगाए।
असंभव को संभव में बदला
259 रन का टारगेट देखकर लग रहा था कि वेस्टइंडीज की जीत पक्की है, क्योंकि इससे पहले कभी भी टी20 इंटरनेशनल में इतनी बड़ी रन चेज संभव नहीं हुई थी। लेकिन साउथ अफ्रीका ने साबित कर दिया कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। अफ्रीकी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में रन बरसाने शुरू किए।
साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास
वेस्टइंडीज की टीम ने 258 रन का स्कोर टांग दिया था। तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी कोई टीम हार सकती है। टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी भी 259 रन का टारगेट चेज नहीं हुआ था। वेस्टइंडीज को अपनी जीत का 100 प्रतिशत भरोसा था। वेस्टइंडीज ने मान लिया था कि अब इस टी 20 इंटरनेशनल मैच में उनकी जीत पक्की हो चुकी है, लेकिन साउथ अफ्रीका ने कुछ ऐसा कर दिया जिसने वर्ल्ड क्रिकेट के होश उड़ाकर रख दिए।
वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ मुकाबला
इस मैच में कुल 517 रन बने, जो किसी भी टी20 इंटरनेशनल मैच का सबसे बड़ा संयुक्त स्कोर है। बल्लेबाजों ने मिलकर 46 चौके और 35 छक्के जड़े। यह रिकॉर्ड क्रिकेट के इतिहास में “असंभव को संभव” कर दिखाने का सबसे बड़ा सबूत बन गया।
ये भी पढ़ें: https://jmdnewsflash.com/donald-trump-india-russia-china-statement/
