इस हफ्ते का शुक्रवार (12 सितंबर) सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। थिएटर्स में एक साथ 6 फिल्में दस्तक देने वाली हैं, जो हर तरह की ऑडियंस को एंटरटेन करेंगी। ड्रामा, रोमांस, कॉमेडी और ऐक्शन—हर जॉनर की फिल्में इस फ्राइडे रिलीज हो रही हैं। ऐसे में दर्शकों के पास चुनने के लिए कई शानदार ऑप्शन मौजूद होंगे। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में–
एक चतुर नार
दिव्या खोसला स्टारर डार्क कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘एक चतुर नार’ 12 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में नील नितिन मुकेश बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे जो कि लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। टी-सीरीज के बैनर तले बनी ‘एक चतुर नार’ को उमेश शुक्ला ना डायरेक्ट किया है। एक चतुर नार’ को बंगाली फिल्म ‘बच्चन’ (2014) का रीमेक बताया जा रहा है।
लव इन वियतनाम
इस हफ्ते रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म है ‘लव इन वियतनाम’। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें अवनीत कौर और शांतनु महेश्वरी लीड रोल में हैं। इनके साथ वियतनामी एक्ट्रेस खा नगान भी अहम किरदार निभा रही हैं। राहत शाह काजमी के निर्देशन में बनी ये फिल्म तुर्किश नॉवेल ‘मैडोना इन ए फर कोट’ पर आधारित है। गुलशन ग्रोवर और फरीदा जलाल भी इसमें नजर आएंगे।
हीर एक्सप्रेस
उमेश शुक्ला की फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ भी 12 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी लीड रोल में हैं। इसके अलावा आशुतोष राणा, संजय मिश्रा और गुलशन ग्रोवर भी फिल्म में दिखाई देंगे।
जगनुमा
मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जगनुमा’ भी 12 सितंबर को रिलीज होगी। राम रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपक डोबरियाल, प्रियंका बोस, तिलोत्तमा शोम और हीरल सिद्धू जैसे कलाकार नजर आएंगे। कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
मिराई
तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘मिराई’ भी 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कार्तिक गट्टामनेनी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में मांचू मनोज कुमार भी नजर आएंगे। इसके अलावा श्रिया सरन, जगपति बाबू और जयराम सुब्रमण्यम भी ‘मिराई’ में अहम रोल अदा करेंगे।
मन्नू क्या करेगा?
हंसी-मजाक पसंद करने वालों के लिए ‘मन्नू क्या करेगा?’ एक शानदार चॉइस है। संजय त्रिपाठी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में व्योम यादव लीड रोल निभा रहे हैं। उनके साथ राजेश कुमार, विनय पाठक, कुमुद मिश्रा और साची बिंद्रा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: https://jmdnewsflash.com/october-2025-bollywood-movie-release-list/
