राम चरण-जान्हवी कपूर की ‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज, ‘मुन्नाभैया’ को देख रह जाएंगे हैरान

राम चरण-जान्हवी कपूर की ‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज, ‘मुन्नाभैया’ को देख रह जाएंगे हैरान

राम चरण के तीन दमदार अवतारों ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, ओवरसीज में भी फिल्म का जबरदस्त क्रेज

साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म ने ट्रेलर लॉन्च के साथ ही सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। मुंबई में आयोजित एक ग्रैंड इवेंट के दौरान फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां फैंस ने राम चरण के दमदार अंदाज को देखकर खूब उत्साह दिखाया।

फिल्म को निर्देशक बुची बाबू सना (Buchi Babu Sana) ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म में जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और शिवा राजकुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ट्रेलर में दिखा दमदार सिनेमैटिक अंदाज

‘पेद्दी’ का ट्रेलर एक बड़े सिनेमैटिक अनुभव की झलक देता है। इसमें एक्शन, इमोशन, गांव की मिट्टी से जुड़ी कहानी और खेलों का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। ट्रेलर में राम चरण अलग-अलग अवतारों में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इससे पहले मेकर्स ने उनके पहलवान और क्रिकेटर लुक की झलक दिखाई थी, लेकिन ट्रेलर में दर्शकों को उनका और भी ज्यादा दमदार ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला। खास बात यह है कि फिल्म में राम चरण तीन अलग-अलग खेलों और तीन अलग-अलग अंदाज में दिखाई देंगे। उनका गांव के साधारण युवक से लेकर दबंग और खतरनाक ‘पेद्दी’ पहलवान तक का सफर ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है। ट्रेलर में कई ऐसे हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल मोमेंट्स हैं, जो फिल्म को एक बड़े पैमाने की मनोरंजक कहानी बनाते हैं।

जान्हवी कपूर और सपोर्टिंग कास्ट ने छोड़ी छाप

फिल्म में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) का किरदार भी काफी मजबूत नजर आ रहा है। ट्रेलर में उनकी मौजूदगी और परफॉर्मेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। इसके अलावा जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बाकी सपोर्टिंग कास्ट भी अपने किरदारों में प्रभावशाली दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी में गांव, खेल, संघर्ष और इमोशन्स का मिश्रण देखने को मिलेगा, जो इसे एक बड़े फैमिली एंटरटेनर के रूप में पेश करता है।

ओवरसीज मार्केट में भी दिखा फिल्म का क्रेज

थिएट्रिकल रिलीज से पहले ही ‘पेद्दी’ का जबरदस्त बज बन चुका है। खासकर ओवरसीज मार्केट में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म ने 100K डॉलर से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया। इससे साफ है कि दुनियाभर में राम चरण के फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है और फैंस राम चरण के नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ए.आर. रहमान के म्यूजिक ने बढ़ाया क्रेज

फिल्म का संगीत भी दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने फिल्म का म्यूजिक तैयार किया है। फिल्म का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ पहले ही 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, जबकि ‘राई राई रा रा’ को भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह गाना यूट्यूब पर 68 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। फिल्म के म्यूजिक और विजुअल्स को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बढ़ता जा रहा है।

दमदार तकनीकी टीम से सजी है फिल्म

‘पेद्दी’ की तकनीकी टीम भी बेहद मजबूत मानी जा रही है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी आर. रत्नवेलु ने संभाली है, जबकि एडिटिंग का काम नवीन नूली ने किया है। प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला ने तैयार किया है।

कब रिलीज होगी ‘पेद्दी’?

मेकर्स ने फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर 3 जून 2026 को रखने का फैसला किया है। इसके बाद 4 जून 2026 को फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लगातार बढ़ते क्रेज, दमदार स्टारकास्ट और शानदार ट्रेलर को देखते हुए ‘पेद्दी’ को साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *