October Theater Release: थिएटर में रिलीज हो रही ये 6 धांसू फिल्में, दिवाली पर धमाके की पूरी गारंटी!

October Theater Release: थिएटर में रिलीज हो रही ये 6 धांसू फिल्में, दिवाली पर धमाके की पूरी गारंटी!

October 2025 Theater Release: अक्टूबर में हॉरर-कॉमेडी, रोमांटिक ड्रामा और बड़े स्टार्स की फ़िल्में करेंगी धमाल

Bollywood News: हर महीने सिनेमाघरों में नई फ़िल्में रिलीज़ होती हैं लेकिन अगले महीने यानी अक्टूबर (October) में थिएटर में बड़ा धमाल होने वाला है। दरअसल, दिवाली के मौके पर वरुण धवन से लेकर आयुष्मान खुराना तक कई बेहतरीन फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली हैं, इनमें हॉरर-कॉमेडी से लेकर रोमांटिक ड्रामा तक शामिल हैं। आइए एक नज़र डालते हैं अक्टूबर महीने में रिलीज़ होने वाली सभी नई फ़िल्मों की लिस्ट पर।

सन संस्कारी की तुलसी कुमारी

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। दरअसल, ये जोड़ी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नज़र आएगी। हाल ही में इस फ़िल्म की पहली झलक सामने आई थी, जिसने फ़िल्म को लेकर फैन्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। वहीं, इसका गाना बिजुरिया भी चार्ट बस्टर में जगह बना चुका है। इस फ़िल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। आपको बता दें कि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

एक दीवाने की दीवानियत

एक दीवाने की दीवानियत में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस रोमांटिक ड्रामा में पुरानी यादों और मॉर्डन रोमांटिक बीट्स के साथ एक इमोशनल कहानी दिखाई जाएगी। मिलाप जावेरी की ये फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

थामा

मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की एक और फिल्म आ रही है। ये फिल्म साल की मच अवेटेड फिल्म है। थामा में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दुल्हनिया ले आएगी

दुल्हनिया ले आएगी में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन आकाशादिया लामा ने किया है। दुल्हनियां ले आएगी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

द ताज स्टोरी

द ताज स्टोरी 31 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। परेश रावल अभिनीत ये फिल्म तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित एक सामाजिक ड्रामा है। फिल्म में ज़ाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास भी हैं।

वन टू चा चा चा

पेलुसिडर प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड की आगामी फिल्म वन टू चा चा चा 31 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अभिषेक राज और रजनीश ठाकुर द्वारा निर्देशित, ये कॉमेडी एंटरटेनर मूवी है। इस मूवी में आशुतोष राणा, अनंत वी जोशी, अभिमन्यु सिंह, मुकेश तिवारी, न्यारा बनर्जी और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हर्ष मायर हैं।

ये भी पढ़ें: https://jmdnewsflash.com/september-12-2025-box-office-six-movie-releases/

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *