71 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर्स का अनाउंसमेंट हो चुका है। 33 साल में शाहरुख खान को पहला खिताब मिला है वहीं विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला है।
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 की अनाउंसमेंट हो चुकी है, और इस बार कई दिग्गज कलाकारों और फिल्मों को सम्मानित किया गया है। खास बात यह रही कि शाहरुख खान को अपने 33 साल लंबे करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उन्हें यह सम्मान उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के लिए दिया गया। वहीं विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का संयुक्त पुरस्कार मिला है।
इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को उनकी सराहनीय फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए मिला। फिल्म में रानी ने एक मां की भूमिका निभाई है, जो अपने बच्चों को वापस पाने के लिए एक विदेशी सरकार से लड़ाई लड़ती है।
नेशनल अवॉर्ड के विनर के लिए फिल्मों को कई हफ्तों तक जूरी ने रिव्यू किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी आखिरी रिपोर्ट मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन को सौंपी है। दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ऑर्गेनाइज किया गया। इस दौरान जूरी में फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर, पी शेषाद्री शामिल हैं।
किसने जीता अवॉर्ड
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट– 1- गांधी तथा चेतु- सुक्रीति वेनी बंद्रेदी 2- जिप्सी- कबीर खंडारे 3- नाल – त्रिशा तोसार, श्रीनीवासपोकाले, भार्गव जगपत
बेस्ट एक्ट्रेस– रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
बेस्ट एक्टर – शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट पॉपुलर फिल्म होलसम– रॉकी रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट फीचर फिल्म– 12वीं फेल
बेस्ट स्क्रीन प्ले– बेबी (तेलुगु फिल्म)- साई राजेश नीलम
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन फिल्म– हनु-मान (तेलुगु)
बेस्ट कोरियोग्राफी– रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
बेस्ट लिरिक्स– बलगम (तेलुगु)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन– वाथी(तमिल)- जी वी प्रकाश कुमार
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन हिंदी– एनिमल- हर्षवर्धन रामेश्वर
बेस्ट मेकअप हिंदी फिल्म– सैम बहादुर- श्रीकांत देसाई
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर– सैम बहादुर- दिव्या गंभीर-सचिन लावलेकर, निधी गंभीर
बेस्ट साउंड डिजाइनर– एनिमल- सचिन सुधाकरन, हरिहरण मुरलीधरण
बेस्ट डॉयलॉग राइटर– सिर्फ एक बंदा काफी है
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी– द केरल स्टोरी – प्रंसतानु मोहापात्रा
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर– शिल्पा रॉव
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर– पीवीएन एस रोहित (तेलुगु)
क्षेत्रीय भाषी फिल्मों को सम्मान
स्पेशल मेंशन– एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्चर) एम आर राजाकृष्णनन
बेस्ट मराठी फिल्म: श्यामची आई
बेस्ट पंजाबी फिल्म: गोद्दे गोद्दे चा
बेस्ट तेलुगु फिल्म: भगवंत केसरी
बेस्ट तमिल फिल्म: पार्किंग
बेस्ट ओडिया फिल्म: पुष्करा
बेस्ट कनाडा फिल्म: कंदिलू
बेस्ट गारो फिल्म: रिमदोगितांगा
