गर्मी में मखाना खाना सही या गलत, जानिए इसकी तासीर और सही तरीका, वरना हो सकता है नुकसान

गर्मी में मखाना खाना सही या गलत, जानिए इसकी तासीर और सही तरीका, वरना हो सकता है नुकसान

मखाना आजकल सुपरफूड की लिस्ट में शामिल हो चुका है। यह ड्राई फ्रूट की तरह महंगा जरूर होता है, लेकिन इसमें भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यही वजह है कि फिटनेस पसंद करने वाले लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

गर्मी में मखाने की तासीर कैसी होती है
आयुर्वेद के अनुसार मखाने की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे गर्मी में भी खाया जा सकता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे सुबह नाश्ते के बाद और दोपहर के खाने से पहले खाना सबसे बेहतर रहता है, जिससे यह आसानी से पच जाता है और शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहती है।

पोषक तत्वों से भरपूर मखाना
100 ग्राम मखाने में लगभग 9.7 ग्राम प्रोटीन, 76.9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 14.5 ग्राम फाइबर और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। यह हड्डियों को मजबूत करता है और मसल्स को भी फायदा पहुंचाता है। साथ ही फाइबर ज्यादा होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

गर्मी में खाने के दौरान रखें सावधानी
हालांकि मखाने की तासीर ठंडी होती है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। ज्यादा मखाना खाने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, क्योंकि इसे पचाने के लिए शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इसलिए इसे खाते समय पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।

ज्यादा खाने से हो सकता है नुकसान
अगर मखाने का सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए, तो इसमें मौजूद फाइबर फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। इससे कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर घी में भुने मखाने स्वादिष्ट तो लगते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में खाने से दिक्कत बढ़ सकती है।

सही तरीके से खाएं तो मिलेगा पूरा फायदा
मखाना को हल्के घी में भूनकर या दूध के साथ लेना अच्छा विकल्प है। इसे स्नैक के रूप में सीमित मात्रा में लेना चाहिए, ताकि शरीर को इसके सभी फायदे मिल सकें। बता दें, मखाना एक हेल्दी और पोषक आहार है, जिसे गर्मी में भी खाया जा सकता है, लेकिन सही मात्रा और सही समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *