कपिल शर्मा ‘दादी की शादी’ में नीतू कपूर संग मचाएंगे धमाल, कब रिलीज होगी फिल्म?

कपिल शर्मा ‘दादी की शादी’ में नीतू कपूर संग मचाएंगे धमाल, कब रिलीज होगी फिल्म?

कपिल शर्मा की फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘दादी की शादी’ का पोस्टर रिलीज, 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘दादी की शादी’ (Dadi Ki Shaadi) का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें पूरी स्टार कास्ट की झलक देखने को मिलती है। पोस्टर में कपिल के साथ सीनियर एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) दादी के किरदार में नजर आ रही हैं।

फैमिली एंटरटेनर में दिखेगा बड़ा स्टारकास्ट

पोस्टर में कपिल शर्मा और एक्ट्रेस सादिया खतीब के अलावा नीतू कपूर केंद्र में दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं और अपनी मां के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा साउथ अभिनेता सरत कुमार (Sarath Kumar) भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे।

8 मई को होगी दुनियाभर में रिलीज

फिल्म की शूटिंग 2025 में हिमाचल प्रदेश के शिमला में की गई थी। इसका निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है, जबकि प्रोडक्शन आरटेक स्टूडियोज, बीइंगयू स्टूडियोज और शिमला टॉकीज के बैनर तले हुआ है। पनोरामा वर्ल्ड स्टूडियोज (Panorama Studios) के जरिए फिल्म 8 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फैंस में जबरदस्त क्रेज

पोस्टर सामने आने के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। इससे पहले कपिल शर्मा फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) में नजर आए थे, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब ‘दादी की शादी’ से उन्हें बड़ी उम्मीदें हैं।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *