कानपुर में बच्चे चोरों से सावधान! 2 साल की बच्ची को बोरे में भरकर ले जा रही थी महिला, रोने की आवाज सुन लोगों ने पकड़ा

कानपुर में बच्चे चोरों से सावधान! 2 साल की बच्ची को बोरे में भरकर ले जा रही थी महिला, रोने की आवाज सुन लोगों ने पकड़ा

कानपुर में एक महिला को लोगों ने पकड़ लिया जो 2 साल की बच्ची को बोरे में भरकर भाग रही थी। भीड़ ने उसकी पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।

कानपुर के पनकी इलाके में शनिवार शाम एक दो साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक महिला टॉफी का लालच देकर उसे अपने साथ ले गई। कुछ दूरी पर पहुंचकर महिला ने मासूम को बोरे में भर लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को शक हुआ।

स्थानीय लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगी। इसके बाद लोगों ने करीब 100 मीटर तक दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। जब बोरा खोला गया तो उसमें बच्ची मिली। गुस्साए लोगों ने महिला की पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

घर के बाहर से किडनैप किया

बच्ची के पिता अजब सिंह यादव, जो कच्ची बस्ती में मजदूरी करते हैं, ने बताया कि उन्होंने महिला को पहले कभी नहीं देखा था। पड़ोस की एक महिला ने सबसे पहले बच्ची को ले जाते हुए देखा और शोर मचाया, जिससे बच्ची की जान बच सकी।

महिला से पूछताछ करके जांच में जुटी पुलिस

पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने खुद को गोंडा का निवासी बताया है। एसीपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला किसी गिरोह से जुड़ी है या अकेले ही वारदात को अंजाम देने आई थी। बच्ची सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *