बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ब्लॉग के जरिए मानसिक तनाव और एंग्जायटी पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी और इंटरनेट के दौर में मन को एक जगह केंद्रित रखना मुश्किल होता जा रहा है। उनके मुताबिक, लगातार आने वाले विचार और अधूरे कामों का दबाव व्यक्ति के अंदर घबराहट पैदा करता है।
अमिताभ बच्चन ने लिखा कि ‘हर दिन मन में ढेर सारे नए आइडिया आते हैं और इच्छा होती है कि उन पर तुरंत काम किया जाए। लेकिन जब काम का बोझ बढ़ता है और मन यह याद दिलाता रहता है कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है, तो यही बात धीरे-धीरे एंग्जायटी यानी घबराहट पैदा करने लगती है।बिग बी का मानना है कि ‘एक समय में एक काम’ करने की कोशिश तो की जाती है, लेकिन भविष्य की चिंता मन को स्थिर नहीं होने देती।’
इंटरनेट के दौर में बढ़ी परेशानी
बिग बी के अनुसार, जब व्यक्ति खुद को शांत करने की कोशिश करता है, तब भी मन पूरी तरह शांत नहीं होता। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी और विकल्पों की भरमार से यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि क्या जरूरी है और क्या नहीं। इससे व्यक्ति का ध्यान कई दिशाओं में बंट जाता है।
समय रैना के मजाक से मचा बवाल
इसी बीच कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का एक कॉमेडी एक्ट विवादों में आ गया है। उन्होंने अपने शो में KBC के दौरान का एक किस्सा साझा करते हुए अमिताभ बच्चन और उनके परिवार पर टिप्पणी की, जिसे कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया।
एजाज खान की चेतावनी
इस विवाद के बीच टीवी पर्सनालिटी एजाज खान (Ajaz Khan) ने समय रैना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। एक वायरल वीडियो में उन्होंने रैना को चेतावनी देते हुए कहा कि देश के इतने बड़े कलाकार के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है।
