अल्लू अर्जुन की ‘राका’ का फर्स्ट लुक रिलीज, खतरनाक अवतार देख फैंस बोले- ये तो ब्लॉकबस्टर है

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ का फर्स्ट लुक रिलीज, खतरनाक अवतार देख फैंस बोले- ये तो ब्लॉकबस्टर है

साउथ इंडियन एक्टर अल्लू अर्जुन की नई फ़िल्म 'राका' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसे 'जवान' के डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन ने अपने फ़ैन्स को तोहफ़ा दिया है।

अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म राका का फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले इस प्रोजेक्ट को AA22xA6 नाम से जाना जा रहा था, लेकिन अब फिल्म का आधिकारिक नाम राका घोषित कर दिया गया है।

फर्स्ट लुक पोस्टर में अल्लू अर्जुन बेहद अलग और खौफनाक अंदाज में दिख रहे हैं। लंबे नुकीले नाखून, जानवर जैसे पंजे, आधा छिपा चेहरा और काली आंखों की तीखी नजरें उनके किरदार को रहस्यमयी बना रही हैं। उनका यह लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है और लोग उनके इस नए अवतार को लेकर काफी उत्साहित हैं।

पहली बार दीपिका के साथ जोड़ी

इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं और इसमें दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब अल्लू अर्जुन और दीपिका की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के नाम की घोषणा की। पोस्टर रिलीज होते ही कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ गए, जिससे फिल्म के प्रति दर्शकों की दीवानगी साफ नजर आ रही है।

‘पुष्पा’ के बाद नया धमाका

पुष्पा में अपने अलग अंदाज से फैंस का दिल जीतने वाले अल्लू अर्जुन अब राका में और भी अलग और पावरफुल किरदार में नजर आने वाले हैं। उनका यह भेड़िया जैसा लुक दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है।

2027 में रिलीज की तैयारी

हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन खबर है कि राका साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर का इंतजार अब फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *