अक्षय तृतीया पर सोना नहीं तो ये सस्ती चीजें जरूर खरीदें, जानिए मुहूर्त और जरूरी बातें

अक्षय तृतीया पर सोना नहीं तो ये सस्ती चीजें जरूर खरीदें, जानिए मुहूर्त और जरूरी बातें

19 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानिए खरीदारी के शुभ समय और लाभकारी वस्तुएं

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल, रविवार को पड़ रही है। मान्यता है कि इस दिन किए गए हर शुभ कार्य जैसे खरीदारी, दान या नई शुरुआत का फल अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

खरीदारी के शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का सबसे शुभ समय 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक रहेगा। इसके अलावा चौघड़िया मुहूर्त भी उपलब्ध हैं सुबह 10:49 से दोपहर 12:20, दोपहर 1:58 से 3:35 और शाम 6:49 से रात 10:57 बजे तक खरीदारी करना शुभ रहेगा। 20 अप्रैल को सुबह 5:51 से 7:27 बजे तक भी खरीदारी का अच्छा मुहूर्त है।

सस्ती चीजों में भी है शुभ लाभ

अगर सोना-चांदी खरीदना संभव न हो, तो भी इस दिन कुछ सस्ती वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इनमें धनिया के बीज, तांबे के बर्तन, लाल कपड़ा, चावल, घी, मिट्टी के बर्तन, घड़ा, दीये और छोटी मूर्तियां शामिल हैं। इन चीजों को खरीदने से भी घर में सुख-समृद्धि आती है।

मिट्टी की वस्तुओं का विशेष महत्व

ज्योतिष के अनुसार मिट्टी से बनी वस्तुओं का संबंध मंगल ग्रह से होता है, जो ऊर्जा, भूमि और साहस का प्रतीक है। इस दिन मिट्टी का घड़ा खरीदकर उसमें जल या गंगाजल भरकर घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

पौराणिक महत्व भी खास

मान्यता है कि इसी दिन त्रेतायुग का आरंभ हुआ था और भगवान विष्णु के अवतार परशुराम की जयंती भी इसी तिथि पर मनाई जाती है। साथ ही इस दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते हैं और वृंदावन में बांके बिहारी जी के चरण दर्शन भी शुरू होते हैं।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *